कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी के आरोपों पर जनपद पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है।
जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आवास मित्र नवल प्रसाद बंजारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 28 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
आरोप है कि ग्राम पंचायत बरीडीह में अपात्र व्यक्ति बुधवारू लाल कोसले को आवास योजना का लाभ दिया गया और किसी अन्य के मकान को जियोटैग कर उसे पूर्ण दर्शाया गया।
इसके अलावा, हितग्राही अंजू कोसले का मकान केवल दरवाजा लेवल तक और घसिया राम यादव का मकान छत लेवल तक होने के बावजूद, दोनों को फर्जी तरीके से पूर्ण दिखाकर सभी किस्तों की राशि जारी कर दी गई।
इस मामले में संबंधित आवास मित्र को 2 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या वास्तव में योजना में गड़बड़ी हुई है या नहीं।
