कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा एवं धिनारा के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है।
खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद अब इसके भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमि पूजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया के कर कमलों द्वारा 09 मई 2026, शनिवार को शाम 4 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक, बोरई नाला के पास आयोजित किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में वर्षों से खराब मार्ग और आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। यह सड़क क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।
कार्यक्रम को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
