0 21 hrs

कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दमखांचा के पंचायत सचिव रूपेश कुमार बिंझवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत तुमान निवासी महिला पत्रकार श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास ने 29 अप्रैल 2026 को शिकायत आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल को वे ग्राम पंचायत दमखांचा के आश्रित ग्राम खरहरकुड़ा में राशन वितरण की जानकारी लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पंचायत सचिव द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

शिकायत में राशन वितरण व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि हितग्राहियों से पहले फिंगर प्रिंट लिया जाता था और बाद में राशन वितरण किया जाता था। वहीं कई महीनों से शक्कर और चना का वितरण नहीं होने की बात भी सामने आई है।

मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच टीम में सहायक खाद्य अधिकारी एवं प्रभारी फूड इंस्पेक्टर पारण सोलंकी, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद राम राठिया तथा सहायक विकास विस्तार अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है।

जांच दल को तीन दिवस के भीतर पूरे मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *