0 1 min 1 week

कोरबा।। कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत सुदूर अंचल मे स्थित शा. उच्च. मध्या. विद्यालय फरसवानी के 12 वी. के छात्र लकेश्वर सोनवानी ने 92.60% लाकर कोरबा जिले के टॉप टेन मे अपनी जगह बनाई है, गरीब घर से तालुक रखने वाले छात्र लकेश्वर के पिता एक कृषक है साथ मे अपना पारंपरिक व्यवसाय मोची का काम भी करते है।

छात्र अपनी घर के काम में हाथ बाटने के साथ- साथ अपनी पढ़ाई मे भी पुरी तरह ध्यान देता था, पूर्व मे उन्होंने 10 वी. में भी अच्छे नंबर लाकर स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित 2026 के रिजल्ट मे शा उच्च. माध्यमिक. विद्यालय फरसवानी के छात्र लकेश्वर सोनवानी ने 92.60% अंक लाकर कोरबा जिले मे टॉप -10 मे अपनी जगह बना कर अपने परिवार, स्कूल, गॉव का नाम जिले मे रोशन किया है।

इसी क्रम मे इस विद्यालय से 10 वी. कक्षा के छात्र गौतम कुमार सोनवानी ने 93.83 % लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो की कुछ कम नंबर से जिले मे अपनी जगह नहीं बना पाए ।

दोनों छात्र एक ही परिवार से तालुक रखते है. और अपने मेहनत लगन पढ़ाई कर विद्यालय और गॉव का नाम जिले मे रौशन किया है। दोनों छात्रों को विद्यालय के शिक्षक , एवं जनप्रतिनिधियों, स्वजनों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की बधाई संदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *