0 1 min 6 hrs

कोरबा-करतला। सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर 04 मई 2026 को करतला ब्लाक के ग्राम पंचायत कनकी में आयोजित हुआ। इस शिविर में ग्राम पंचायत कनकी के सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया।

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा सहित कलेक्टर से की गई अलग-अलग शिकायतों में 10 वर्षों से एक ही पंचायत में जमे सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत के बारे में बताया गया कि वे नशा की हालत में ही ग्राम सभा में पहुंच जाते हैं।

14 अप्रैल को ग्राम सभा की बैठक भी नहीं किया है। आरोप है कि सचिव के द्वारा पंचों की बैठक समय पर नहीं ली जाती है। पंचायत का हिसाब-किताब मेंटेन करके नहीं रखा जाता है और जानकारी मांगने पर जानकारी भी नहीं देते। विकास के लिए आने वाली राशि का दुरुपयोग भी किया जाता है। आरोप है कि एक ही जगह पर 10 साल से जमे रहने के कारण सचिव की मनमानी बढ़ गई है और वह किसी की नहीं सुनते। बताया गया कि जन समस्या निवारण शिविर के दिन भी साचिव नशे में था।

देखना है कि सचिव की बढ़ती मनमानी के विरुद्ध की गई शिकायतों पर किस तरह से संज्ञान लिया जाता है? उसके विरुद्ध जांच कराई जाती है, उसे दूसरे पंचायत में भेजा जाता है या फिर सब कुछ पुराने ढर्रे पर चलता रहेगा..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *