0 1 min 7 dys

कोरबा। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के क्षेत्र क्रमांक 21 (तिलकेजा) के जनपद सदस्य किशन कोशले ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए।

किशन कोशले ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना का यह पर्व समाज में सुख-शांति, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करें तथा समाज के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे कहा कि यह नववर्ष प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा तथा सभी के जीवन में खुशहाली का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *