कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत मां मडवारानी स्थित नेशनल हाईवे रोड कंवर भवन में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, जिला कोरबा की करतला-बरपाली इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मडवारानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें उपाध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सोनू रात्रे, सचिव रवि निवारे, प्रदेश संगठन मंत्री शंकर दादा, राज्य मंत्री रोहित चंद्राकर एवं चंदन पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ड्राइवर समुदाय के हितों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पुनम छतरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वहीं जिला अध्यक्ष कौशल चौहान एवं जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। करतला-बरपाली इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, कोषाध्यक्ष धनसिंह कंवर सहित सभी पदाधिकारियों का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों एवं पंचायतों से आए पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने ड्राइवर महासंघ परिवार के सदस्यों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
