0 1 min 1 week

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से लाल ईंटों के परिवहन का खेल खुलेआम जारी है। उरगा थाना क्षेत्र से करतला थाना क्षेत्र तक टीपर (मिनी हाईवा) के जरिए बड़ी मात्रा में ईंटों की ढुलाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई अब तक नदारद नजर आ रही है।

बिना रॉयल्टी के ईंटों का परिवहन किया जा रहा है। जब इस संबंध में एक वाहन चालक से जानकारी ली गई, तो उसने साफ तौर पर कहा कि “रॉयल्टी साथ में नहीं है, प्लाट में रखी हुई है, आप जाकर देख सकते हैं।” इतना ही नहीं, चालक ने यह भी कहा कि “आप स्वतंत्र हैं, खबर लिखने में हमें कोई परेशानी नहीं है,” जिससे साफ जाहिर होता है कि नियमों की अनदेखी बेखौफ होकर की जा रही है।

जानकारों का कहना है कि जब किसी वाहन में ईंट लोड कर परिवहन किया जाता है, तो संबंधित रॉयल्टी दस्तावेज का साथ में होना अनिवार्य है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

बताया गया कि उक्त ईंटों को उरगा थाना क्षेत्र के गिधौरी गांव से करतला थाना क्षेत्र के पीड़िया गांव की ओर ले जाया जा रहा है। इस दौरान वाहन क्रमांक CG 12 BQ 6499 भी सामने आया है, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बनाता है।अब देखना होगा कि करतला पुलिस और खनिज विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है, या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह बेखौफ चलता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *