कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है।हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के झाबू नवापारा स्थित राखड़ बांध का एक किनारा अचानक फूट गया, जिससे मरम्मत कार्य में लगा एक जेसीबी चालक राख के सैलाब में दबकर मौत का शिकार हो गया।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमित कुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो उरगा थाना क्षेत्र के संडेल कश्यप पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह जेसीबी से बांध की मरम्मत कर रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बांध का किनारा टूट गया और देखते ही देखते राख का सैलाब उमड़ पड़ा।इस भयावह घटना में जेसीबी पलट गई और चालक उसमें फंसकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि पहले से ही बांध में लीकेज और कमजोरी की शिकायतें थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
सबसे बड़ा सवाल—क्या इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी मुआवजे तक ही सीमित रह जाएगा?
फिलहाल, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
