0 4 dys

कोरबा। साहित्य और रचनात्मकता के रंगों से सजा एक यादगार आयोजन जूलॉजिकल पार्क कानन पेंडारी में देखने को मिला, जहां छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं साझा काव्य संकलन “स्याही के रंग” और “गूंज” का भव्य विमोचन किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में देशभर के साहित्यकारों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ किशन टंडन क्रांति, (कार्यक्रम अधिकारी सारंगढ़) प्रो. प्यारेलाल आदिले (प्राचार्य जे.बी.डी. कॉलेज कटघोरा) एवं राजेंद्र कश्यप ( न्यूज़ पर्दाफाश बिलासपुर के संपादक ) शामिल रहे, जिनके सान्निध्य में पुस्तकों का विमोचन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोरबा जिले के उत्कृष्ट प्रधान पाठक डॉ मनोज प्रधान रहे, जिन्हें उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए “छत्तीसगढ़ कलमकार साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

यह आयोजन न केवल साहित्यकारों के लिए एक मंच साबित हुआ, बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य की ओर प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *