0 1 min 4 weeks

कोरबा/जांजगीर-चांपा। देशहा यादव समाज जिला (जांजगीर-चांपा, कोरबा, शक्ति) के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में उमरेली निवासी श्री जगदीश यादव को सर्वसम्मति से 10 अप्रैल 2026 को नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के बाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इसी कड़ी में चांपा शहर के केरा झरिया में यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश यादव को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया।

समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष जगदीश यादव का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं भगवान श्रीकृष्ण का पट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के विकास और एकजुटता को मजबूत करने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया।

कार्यक्रम में समाज प्रमुख मोहन यादव, देव कुमार यादव, छोटेलाल यादव, रामखिलावन यादव, सरजू यादव, मदन यादव, गिरधारी यादव, साधराम यादव, परमेश्वर (धन्नू यादव), डॉ. संतोष यादव, पवन यादव, रामनारायण यादव, रामधन यादव, लक्ष्मीराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जगदीश यादव के नेतृत्व में यादव समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *