0 1 min 3 weeks

कोरबा जिले में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही नहीं, बल्कि सीधा-सीधा “खेल” सामने आया है!

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त एक्शन लेते हुए पटवारी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में जो खुलासा हुआ, वो चौंकाने वाला है—

ग्राम करूमौहा में जमीन के रिकॉर्ड के साथ ऐसा खेल किया गया कि छोटे-छोटे टुकड़ों को कागजों में “हजारों गुना” बड़ा बना दिया गया!

👉 खसरा नंबर 176/1/ख/1 — असली रकबा 0.016 हेक्टेयर… लेकिन रिकॉर्ड में कर दिया गया 1.600 हेक्टेयर!

👉 खसरा नंबर 84/4 ख — 0.710 हेक्टेयर से सीधे 71.000 हेक्टेयर!

यानी जमीन वही, लेकिन कागजों में “जादुई तरीके” से बढ़ गई!

और सबसे बड़ा सवाल—ये सब बिना किसी वैध आदेश के ऑनलाइन भुइयां पोर्टल में दर्ज भी कर दिया गया।

तहसीलदार भैंसमा की जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया—पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गंभीर अनियमितताएं कीं, जो सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन है।

नतीजा—तुरंत सस्पेंशन!

अब निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान तय किया गया है, और उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

सवाल बड़ा है—क्या ये सिर्फ एक पटवारी का खेल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?

👉 फिलहाल कार्रवाई तो हो गई… लेकिन क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?

बने रहिए “खबर प्लस 1” के साथ — हर खबर पर सीधी और सटीक नजर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *