0 1 min 1 mth

कोरबा,जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गुस्साए सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरकोना की है। यहाँ 35 वर्षीय लाल सिंह मंझवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया।

परिजन और ग्रामीण, जिनमें सरपंच जयवीर सिंह तंवर भी शामिल थे, पोस्टमार्टम जल्दी कराने की मांग कर रहे थे। उसी समय मर्चुरी कर्मचारी दूसरे शव को शिफ्ट करने में व्यस्त थे और उन्होंने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा।

गुस्से में सरपंच ने कर दी पिटाई

इसी बात पर सरपंच भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी बालचनैया पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी का सिर पकड़कर दीवार में पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

ICU में चल रहा इलाज

घायल कर्मचारी की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया है कि उसके सिर में खून का थक्का जम गया है, जिसके चलते उसे ICU में रखा गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *