0 1 min 1 mth

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखरापाली में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अखरापाली निवासी रविन्द्र कुमार पाटले 2 अप्रैल 2026 को बिलासपुर में थे। इसी दौरान सुबह करीब 3:17 बजे उनकी पत्नी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला और कुंडी तोड़कर घर में घुसे।

घर के अंदर उस समय रविन्द्र की पत्नी और भतीजी सो रही थीं, जिन्हें चोरों ने कमरे में बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर के अन्य कमरों में घुसकर सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान चोरों ने रविन्द्र की बुजुर्ग माता के कमरे में प्रवेश कर उनके सीने पर चढ़कर मुंह बंद किया और गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी भी दी।

चोरों द्वारा करीब सोने के लॉकेट, एक ओप्पो मोबाइल फोन (जिसमें 7724909170 नंबर का सिम लगा था), तथा अलमारी में रखे अंकसूची, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र छोड़कर जमीन से संबंधित जरूरी फाइलें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए। घर से चोरी किया गया एक बैग करीब 20 मीटर दूरी पर फेंका हुआ मिला।पीड़ित रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में बरीडीह निवासी कौशल कुर्रे और केशव कुर्रे से जमीन खरीदी थी, जिनसे संबंधित दस्तावेज भी चोरी हो गए हैं। इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *