0 1 min 3 weeks

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 21 तिलकेजा के जनपद सदस्य किशन कोसले ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पावन पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाता है। यह त्योहार हमें मिलजुलकर रहने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।जनपद सदस्य किशन कोसले ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे हमेशा क्षेत्र के विकास तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा क्षेत्र और प्रदेश में शांति, समृद्धि और भाईचारा बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *