0 4 weeks

कोरबा । एक तरफ़ जहां पूरे राज्य में साय सरकार कृषि उन्नति योजना अंतर्गत 24. 28 लाख किसानों के खाते में कुल 10,328.84 करोड़ रुपए बोनस प्रदान की है वही दूसरी ओर कोरबा जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से शासकीय खाद्यान्न का वितरण एक माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है। जिले में संचालित ज्यादातर शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में माह फरवरी का चावल और अन्य राशन सामग्री का वितरण नहीं होने से हजारों हितग्राही मूलक परिवारों के समक्ष भूखे पेट होली मनाने की स्थिति पैदा हो गई है।

होली नज़दीक गरीबों के पास नहीं राशन ? 

गौरतलब है कि हाली का पर्व महज 3 दिन की शेष है ऐसे में गरीब वर्ग के लोग जो सरकारी राशन पर निर्भर है उन्हें भूखे पेट ही होली मनाने की चिंता सता रही है।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने जल्द गरीबों के हक की राशन देने की मांग की !

 जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने गरीबों के हक के राशन वितरण में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द से जल्द होली से पूर्व ही शासकीय खाद्यान्न सामग्रियों को वितरित किए जाने की मांग की है। श्रीमती कंवर ने कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर कोई गरीब खाद्यान्न सामग्रियों के अभाव में भूखा न रहे यह सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *