कोरबा | घर पर सो रही 12 साल की बच्ची को देर रात सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने 20 साल की सजा दी है। घटना करीब 10 माह पहले 21 जून 2025 की देर रात पोड़ीबहार क्षेत्र में हुई थी, जहां सागौन गार्डन के पास रहने वाला दशरथ सिदार (19) अपने घर में सो रही 12 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया था।यहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उससे मारपीट भी की थी। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में चल रही थी। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने मामले में पैरवी की।
