कोरबा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोरबा जिले के सम्माननीय शिक्षक साथियों द्वारा आदिशक्ति मां मड़वारानी धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव श्री तरुण वैष्णव, संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री नित्यानंद यादव, गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जिला सचिव डॉ. मनोज प्रधान, उत्कृष्ट शिक्षक श्री भागवत राठौर सहित केशव कश्यप, देव बर्मन, संतोष सायर, दिलेश्वर कंवर, त्रिनाथ मालाकार, मिथलेश कश्यप, आशीष सोनी एवं मुकेश बिंझवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आयोजन में विशेष रूप से संतोष सायर, केशव कश्यप और देव बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिक्षकों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।
