0 1 min 3 dys

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताढी के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है।

जहां प्लांट जाने वाली रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालना एक मजदूर को भारी पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला निकाल रहा था।

इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया।

तेज करंट लगने से मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर मामला लापरवाही का माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, प्लांट में काम करने आए बाहरी मजदूर खाना बनाने के लिए कोयला निकाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी के कारण मजदूर इस तरह का जोखिम उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *