0 1 min 5 dys

प्रार्थी योगेश कुमार, जो उरगा थाना क्षेत्र तिलकेजा के रहने वाले हैं जो 25.03.2026 को अपने जीजा के घर कोरबा स्थित मानिकपुर आया था।

दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—फैजल अंसारी और विजय चौहान—को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से लूटी गई बाइक और नकदी भी बरामद कर ली गई है।

कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा अभियान” के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *