मौहाडीह। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार, रैली का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे मौहाडीह डैम से किया जाएगा। यह बाइक रैली विभिन्न गांवों और बस्तियों से होते हुए पुनः डैम स्थल पर समाप्त होगी।
रैली मार्ग में जमनीपाली, मौहाडीह, इंदिरा आवास, खरवानी, रिवापार, बालपुर, सिवनी, दरभाटा, सरायपाली, उमरेली, टोंडा, ढीतोरी, कर्रापाली, छुईहा, पहाड़गांव, बुढ़ियापाली, मुकुंदपुर, कुरुड़ीह, सोहागपुर एवं पचपेड़ी शामिल हैं।
आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की भी श्रृंखला रखी गई है, जिसमें हनुमान चालीसा वितरण, प्रसाद वितरण, रामायण पाठ एवं भजन शामिल हैं। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
